_फाईव स्टार होटल सैक्स रैकेट – बिग बॉस कन्टेस्टेन्ट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ और प्रसिद्ध माॅडल ऋचासिंह गिरफ्तार,

*_फाईव स्टार होटल सैक्स रैकेट – बिग बॉस कन्टेस्टेन्ट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ और प्रसिद्ध माॅडल ऋचासिंह गिरफ्तार,,,_*

_मुंबई । बिग बॉस कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ एक बार फिर खबरों में आ गई हैं।_

_बताया गया है कि शुक्रवार रात मुंबई पुलिस ने अमृता को सेक्स रैकेट में लिप्त पाया है अमृता को मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव ईस्ट के एक फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया गया।_

_अमृता के अलावा मॉडल रिचा सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है, दोनों पर बड़े होटलों में लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए सप्लाई करने का आरोप है।_

_पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के तहत नकली ग्राहकों को होटल में भेजा गया, जिन्होंने लड़कियों के सप्लायर्स से मुलाकात की इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो लड़कियों को वहां से आजाद कराया। दोनों ही एक्ट्रेसेज को सेक्शन 370 (3), आईपीसी 34 और सेक्शंस 4,5 (अनैतिक तस्करी अधिनियम की रोकथाम) के तहत गिरफ्तार किया गया।_

_पुलिस उपायुक्त डी.एस.स्वामी की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो एस्कॉर्ट्स को लगाया और पता किया वे अमृता और ऋचा के साथ कोऑर्डिनेट कर रही थीं, जो कि होटल के आसपास के इलाकों में ही थीं।_

_जब अमृता को रेड के बारे में पता चला, तो उसने घटनास्थल से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया।_

*_बता दें कि अमृता धनोआ ने अरहान खान पर उसे धोखा देने और ठगने के आरोप लगाए थे उसने अरहान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी,,_*

1545 views