आबकारी विभाग ने मनावर धरमपुरी में हाथभट्टी मदिरा व लहान सहित देशी विदेशी मदिरा की जप्त

*आबकारी विभाग ने मनावर धरमपुरी में हाथभट्टी मदिरा व लहान सहित देशी विदेशी मदिरा की जप्त **
धार। कलेक्टर श्रीकांत बनोट के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के निर्देशन में जिले के वृत्त धरमपुरी एवं मनावर के टवलई, डोंगरगांव, गुलाटी, बाकानेर, बरदा, में दबिश देकर 5 पेटी देशी मदिरा एवं 3 पेटी विदेशी मदिरा बियर एवं 150 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर 11600 किलोग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा का उपयोग करते हुए कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध किए। जप्त की गई देशी विदेशी मदिरा व हाथ भट्टी मदिरा एवं नष्ट किए महुआ लहान मूल्य 6,30,000/- है।
उपरोक्त कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौड़, देवेश चतुर्वेदी ,चंदन सिंह मीणा, दिलीप कनासे, शंभू दयाल जाटव, प्रशांत मंडलोई आबकारी उपनिरीक्षक एस एन सिंगनाथ मनोज कुमार अग्रवाल, राजकुमार शुक्ला, राजेन्द्र चौहान रोहित मुकाती एवं धार जिले का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

2600 views