आबकारी विभाग ने ज़ब्त की एक लाख रुपये मूल्य हाथभट्टी मदिरा व महुआ लहान*

*आबकारी विभाग ने ज़ब्त की एक लाख रुपये मूल्य हाथभट्टी मदिरा व महुआ लहान*

धार। कलेक्टर श्रीकांत बनोट के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में जिले के वृत्त सागौर के ग्राम, मरीमाता एवं भोडिया में दबिश देकर 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर 2050 किलोग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के तहत 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए जप्त की गई हाथ भट्टी मदिरा एवं नष्ट किए महुआ लहान का मूल्य 106500 है।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौड़, सुनील दत्त भट्ट, देवेश चतुर्वेदी, चंदन सिंह मीणा, प्रशांत मंडलोई, शंभू दयाल जाटव, दिलीप कनासे, आबकारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार अग्रवाल, एस.एन. सिंगनाथ, आकांक्षा गर्ग, एकता सोनकर, रोहित मुकाती एवं धार जिले का समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

1417 views