इंदौर में युवती की प्यार में खींच ली अश्लील तस्वीरें, वायरल की धमकी दे ऐंठ लिए लाखों रुपये*

*इंदौर में युवती की प्यार में खींच ली अश्लील तस्वीरें, वायरल की धमकी दे ऐंठ लिए लाखों रुपये*
इंदौर. ओल्ड पलासिया में रहने वाली एक युवती को प्यार के जाल में उलझाकर एक युवक ने अश्लील तस्वीरें खींच ली। उसे सार्वजनिक करने का डर दिखाकर युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे 5 लाख 80 हजार रुपए ले लिए। युवती के परिजनों को घटना का पता लगा तो उन्होंने युवती को साथ ले जाकर पलासिया थाने पर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने चार युवकों पर प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पलासिया पुलिस के अनुसार नवनीत प्लाजा ओल्ड पलासिया निवासी एक युवती की शिकायत पर तिलक नगर निवासी अंकुर दुबे, शुभम शुक्ला, रोहित सिंह व आकाश जैन के खिलाफ मारपीट, डरा-धमकाकर अवैध वसूली, धोखाधड़ी व षड्यंत्र सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि अंकुर दुबे ने 12 दिसंबर 2018 से 14 दिसंबर 2019 के बीच युवती को प्यार के जाल में उलझाकर नशा देने के बाद उसकी अश्लील तस्वीरें ले लीं और साथियों के साथ मिलकर धमकाते हुए 5.80 लाख रुपए से ज्यादा रुपए वसूल लिए। सूत्रों के अनुसार युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि वह एक वकील के पास वकालत का काम सीखने जाती थी। इस दौरान अक्टूबर 2018 में एक कॉमन सहेली के जरिए उसकी पहचान अंकुर दुबे से हुई। अंकुर उसके ऑफिस पर आने-जाने लगा। इसके बाद वह अंकुर के ओल्ड पलासिया स्थित ऑफिस पर उससे मिलने जाने लगी। युवती ने बताया कि इस बीच अंकुर ने मुझे पेय पदार्थ में नशा देकर आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं। वह चाहे जब उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। बदनामी के डर से उसने ये बात किसी को नहीं बताई।
*अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी*
दिसंबर में अंकुर ने धमकाया कि उसके पास मेरी अश्लील तस्वीरें हैं जिसे वह वायरल कर देगा जिसके चलते उसके परिवार की और उसकी बदनामी हो जाएगी। छोटी बहनों की शादी और परिवार की बदनामी के डर से उसने अंकुर को अपने खाते से 1.54 लाख रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उसने रुपए मांगे तो उसने 12 हजार, 11 हजार, 50 हजार रुपए उसे दे दिए।

1108 views