शहर को मिलेगी 2020 में एक और सौगात…..

शहर को मिलेगी 2020 में एक और सौगात…..
देश विदेश के पटल पर छायेगा इंदौर….
कल रविवार को मंत्री व महापौर करेगे स्टेडियम का भूमिपूजन ।
इंदौर – रविवार का दिन शहर के खेल प्रेमियों के लिए विशेष सौगात लेकर आ रहा है 17 नवम्बर को 2020 में हो रही ड्रेगन बोट वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए बनने वाले स्टेडियम का भूमिपूजन होगा । इस चैम्पियनशिप में 42 देश शामिल होंगे । इसका भूमिपूजन बिलावली तालाब पर कल सुबह 11 : 30 बजे मंत्री श्री जीतू पटवारी जी , शहर की प्रथम नागरिक मालिनी लक्ष्मणसिंह जी गौड़ , कमिश्नर श्री आशीष सिंह , बलराम वर्मा करेगे ।
कार्यक्रम आयोजक व मध्य प्रदेश कयाकिंग एंड केनोकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ व संयोजक योगेंद्रसिंह राठौर ने बताया कि ये स्टेडियम 4 करोड़ की लागत से बनेगा । कयाकिंग
गौड़ व राठौर ने बताया कि यह शहर के लिए गौरव की बात है
1 साल में शहर इस विश्व प्रतियोगिता में शामिल होगा । दुनिया भर के 42 देश इसमे शामिल होंगे । भूमिपूजन में मंत्री पटवारी जी , मेयर श्रीमती गौड़ के साथ जलकार्य प्रभारी बलराम वर्मा , भारतीय कयाकिंग व केनोकिंग महासचिव श्री प्रशांत कुशवाह व अंतरराष्ट्रीय केनो फेडरेशन के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह कुशवाह जी भी मौजूद रहेंगे ।
94250-81039

1633 views