पूरे देश में एक दिन सैलरी देने पर विचार कर रही मोदी सरकार।

पूरे देश में एक दिन सैलरी देने पर विचार कर रही मोदी सरकार।

नई दिल्ली । फॉर्मल सेक्टर में काम करने लाखों मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार ‘वन नेशन, वन पे डे’ लागू करने पर विचार कर रही है। यह बात शुक्रवार को श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कही।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक समान व्यवस्था होनी चाहिए,जिसके तहत हर सेक्टर में सभी वर्ग के कर्मचारियों और मजदूरों को एक दिन सैलरी मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चाहते हैं, इस बाबत कानून जल्द से तैयार होकर पास हो जाए।
गंगवार ने कहा कि सरकार यूनिफॉर्म मिनिमम वेज प्रोग्राम को लागू करने की दिशा में काम कर रही है,जिससे मजदूरों की जिंदगी में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार व्यावसायिक सुरक्षा, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड, कोड ऑन वेजेज को लागू करने की दिशा में काम कर रही है।
संसद से कोड ऑन वेजेज को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और अब इसके नियमों पर काम किया जा रहा है।
हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड को लोकसभा में 23 जुलाई 2019 को पेश किया गया था। इस कोड को 13 श्रम कानूनों को मिलाकर तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें कई और प्रावधानों को जोड़ा गया है। मसलन हर कर्मचारी को अपॉइंटमेंट लेटर, सालान फ्री मेडिकल चेकअप जैसे प्रावधानों को इस कोड में जोड़ा गया है।

1360 views