*फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री सम्मान-2019*
*मंत्री श्री जीतू पटवारी को सम्मान प्रदान करेंगे केन्द्रीय रक्षा मंत्री*
उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री Jitu Patwari को 9 नवम्बर को नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री सम्मान प्रदान करेंगे। सम्मान समारोह विज्ञान भवन में दोपहर 12.30 बजे होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केन्द्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री अरविन्द सांवत और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री शिवराज पाटिल विशिष्ट अतिथि होंगे।
फेम इंडिया पत्रिका तथा एशिया पोस्ट के संयुक्त तत्वाधान में एक सर्वे के आधार पर वर्ष 2019 में देश के 21 उत्कृष्ट मंत्रियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसमें व्यक्तित्व, छवि, कार्य क्षमता, प्रभाव, विकास की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता तथा कार्यशैली और ऑउटपुट के आधार पर सम्मान के लिये मंत्रियों का चयन किया गया है।
2645 views





