*पेंचवर्क की क्वालिटी में गड़बड़ी पर होगी सीधे कार्रवाई*
इंदौर.
बरसात के दौरान खराब हुई सड़कों को मेग्निफिशिएंट एमपी आयोजन के दौरान नगर निगम ने जल्दबाजी में पेंचवर्क तो करवा दिया था। जिसमें कई तरह की शिकायतें नगर निगम को मिली थी। इन शिकायतों के बाद पेंचवर्क के काम पर अफसरों को नजर रखना होगी। साथ ही रोजाना ये भी रिपोर्ट देना होगी कि कहां पर और कितना काम करवाया गया है।
10 दिनों में जो पेंचवर्क काम किया गया था उसमें से कई जगह पर सड़क का उपरी हिस्सा ही उबड़ खाबड़ हो गया था। वहीं कई जगह पर सड़क में इस्तेमाल की गई चूरी बाहर निकलने लगी थी। निगमायुक्त ने खुद इस बात को पकड़ा था। जिसके बाद उन्होने इसको लेकर जनकार्य विभाग के अफसरों को जमकर फटकारा भी था। वहीं उन्होने पेंचवर्क के काम को क्वालिटी को ध्यान में रखकर करवाने के लिए आदेश दिए हैं। जोनल कार्यालय पर पदस्थ उपयंत्रियो के पेंचवर्क का काम कितना करना है और कैसे कराना है पहले इसकी प्लानिंग करने और उसके बाद काम के दौरान उपस्थित रहने और अपनी देखरेख में काम कराने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही जोनल कार्यालयों पर नियुक्त किए गए सहायक यंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है कि वे सभी कामों का निरीक्षण आवश्यक तौर पर करें। वहीं किसी तरह की गलती मिलने पर उसमें सुधार काम करवाएं। इसके बाद ही बिल बनाया जाए। अन्यथा उपयंत्री और सहायक यंत्रियों पर सीधे तौर पर कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त आशीष सिंह ने इसकी पुष्टी की है।
1112 views





