आबकारी धार ने पकडी 230 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एंव 17500 किग्रा महुआ लहान जप्त कर 09 प्रकरण कायम किये गए*

*आबकारी धार ने पकडी 230 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एंव 17500 किग्रा महुआ लहान जप्त कर 09 प्रकरण कायम किये गए*

आज दिनांक 21.10.19 को श्रीमान श्रीकांत बनोठ ,जिला कलेक्टर,धार के निर्देश पर तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में जिला धार आबकारी विभाग के संयुक्त दल द्वारा वृत्त धार मे सीतापाट तालाब,भडकला नाला,सादिनदी क्षेत्र, में अवैध मदिरा निर्माण रोकथाम के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमे अवैध मदिरा धारण के 09 प्रकरण कायम किये जाकर 230 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई एवम 17500 किलोग्राम महुआ लाहन सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया । जप्त शुदा मदिरा एवं नष्ट किए गए लहान का बाजार मूल्य लगभग 898000 है । कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के तहत प्रकरण कायमी की गई।कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी. एस. राठौर, देवेश चतुर्वेदी, सी.एस.मीणा,सुनील दत्त भट्ट,राजेश जैन, दिलीप कनाशे, एवं आबकारी उप निरीक्षक मनोज कुमार अग्रवाल , एकता सोनकर ,जया मुजाल्दे ,रोहित मुकाती व धार जिले का संपूर्ण स्टाफ शामिल रहा ।

1496 views