*भाजपा को विजयी बनाइये मुख्यमंत्री बदलने का काम हम करेंगे- कैलाश विजयवर्गीय*
झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आतिथ्य में रविवार को दिवंगत सांसद दिलीपसिंह भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया के पक्ष में रैली का आयोजन किया गया। रैली के बाद आजाद चौक में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मप्र में हो रहे एक मात्र विधानसभा के इस उपचुनाव से पता चलेगा कि कमलनाथ सरकार का काम कैसा है। जनता इस बार गलती नहीं करेगी और भाजपा को प्रचंड मतो से जिताकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियो एवं कार्यक्रमो को सबक सिखायेगी।
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि आठ दिनो में किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ नही हुआ तो सरकार बदल देंगे। स्वयं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा है कि कांग्रेस सरकार ने वादा पूरा नही किया है। किन्तु मुख्यमंत्री नही बदला।
श्री विजयवर्गीय ने आगे कहा कि यहां से भाजपा को जिताकर भेजिये मुख्यमंत्री बदलने का काम हम करेंगे। कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ छल किया है। बेरोजगार भत्ता नही दिया, बिजली का बिल हाफ नही हुआ किन्तु बिजली साफ होगी। शिवराज सरकार ने बिजली 200 रूपये देने का वादा निभाया था। अब हजारो के बिल आ रहे है। अब वादाखिलाफी करने वाली इस सरकार को हराना है ओर झाबुआ के मतदाताओ को कांग्रेस सरकार को सबक सिखाना है।
उन्होने कहा कि जब मैं मंत्री था तब इस जिले में पक्के सडके बनवा दी थी। आज सडको के गढ्डे तक नही भरे जा रहे है।
विजवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ का मप्र में कोई लगाव नही है। उनका जन्म बनारस में हुआ, शिक्षा बंगाल में हुई ओर मुख्यमंत्री मप्र में बने है। ऐसे में इस प्रदेश का विकास करने की बजाय स्वंय का विकास करने में जुटे है। इस सीट को जीतने पर कमलनाथ सरकार को किसी भी हालात में अपदस्थ किया जायेगा,तथा झाबुआ को कांग्रेस के एक ही परिवार के लोग जो सांसद , विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष बनते रहे है उससे मुक्ति मिलेगी। भानू भूरिया विधायक बनेगा तो विकास तेजी से बढेगा और प्रदेश से कांग्रेस की सरकार की रवानगी का दरवाजा खुलेगा।
1101 views





