मूडीज का दावा, भारत की GDP 5.8 पर फिसली*

*मूडीज का दावा, भारत की GDP 5.8 पर फिसली*

मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने 2019-20 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद की ग्रोथ रेट का अनुमान 6.20 फीसदी से घटाकर 5.80 फीसदी कर दिया है. मूडीज का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था नरमी से काफी प्रभावित है और इसके कुछ कारक दीर्घकालिक असर वाले हैं. रिजर्व बैंक (RBI) ने भी हालिया मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद GDP ग्रोथ रेट का अनुमान घटाकर 6.10 फीसदी कर दिया है।

मूडीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि नरमी का कारण निवेश में कमी है जो बाद में रोजगार सृजन में नरमी और ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय संकट के कारण उपभोग में भी प्रभावी हो गया. उसने कहा, नरमी के कई कारण हैं और इनमें से अधिकांश घरेलू हैं और दीर्घकालिक असर वाले हैं.

1195 views