*नगर निगम के भृष्ट इंजिनीरिंग की करोड़ो की संपत्ति न्यायालय ने की राजसात*

*नगर निगम के भृष्ट इंजिनीरिंग की करोड़ो की संपत्ति न्यायालय ने की राजसात*

*लोकायुक्त के छापे में सामने आई थी उक्त आय से अधिक बेनामी संपत्तियां*

*निगम की साख पर बट्टा लगा रहा भृष्ट इंजीनियर ब्रजमोहन भगोरिया अभी भी मलाईदार पद पर पदस्थ है*

इंदौर नगर निगम के इंजीनियर बृजमोहन भगोरिया के निवास पर कुछ साल पहले लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा डाला था जिसमें बृजमोहन भगोरिया के पास कई बेनामी संपत्तियां उजागर हुई थी जिसके बाद इसके बाद बृजमोहन भगोरिया को सस्पेंड कर दिया गया था परंतु कुछ समय बाद ही बृजमोहन भगोरिया ने सेटिंग के रास्ते से अपनी बहाली करवा दी और लगातार सेटिंग के चलते आज तक मलाईदार पदों पर बना हुआ है बृजमोहन बावरिया वर्तमान में बिल्डिंग ऑफिसर तथा नगर निगम के तीन झोंन क्रमांक 3 , 4 व झोंन 5 के असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भी पदस्थ है व कई सालों से नालाटेपिंग व नाला सफाई जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी इसी भृष्ट के पास है सूत्रों के अनुसार इस भृष्ट इंजीनियर ने नाला सफाई में भी करोड़ो का गोलमाल किया है नाले से हजारों डम्फर गाद फर्जी रूप से निकालने में इसने कई खेल किये है एक भ्रष्ट आचरण के इंजीनियर को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना भी एक बड़ा प्रश्न खड़ा करती है लोकायुक्त ने जो संपतिया जप्त की है उनकी खरीदते समय की गाइडलाइन वैल्यू के हिसाब से वह कुछ लाख रुपए की है परंतु वर्तमान में अगर उसका बाजार मूल्य आका जाए तो यह सभी संपत्तियो का कुल अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 6 करोड रुपए से अधिक है

1260 views