*खण्डवा पुलिस की कार्यवाही* *घर से भारी मात्रा में बच्चों का पोषण आहार बरामद

*खण्डवा पुलिस की कार्यवाही*
*घर से भारी मात्रा में बच्चों का पोषण आहार बरामद*
महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी के माध्यम से मासूम बच्चों को वितरित किया जाने वाले पोषण आहार की खण्डवा जिले में अफरा तफरी की जा रही थी। जो एक निजी स्थान पर वाहन से डंप किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में पोषण आहार जप्त किया। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी जिले के खालवा विकासखण्ड के एक नाले से पोषण आहार मिला था। जिसे फेंका गया था। पुलिस ने एक अनीस तिगाला नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया है। बच्चो के पोषण आहार को अन्य लोगो को देकर ठिकाने लगाया जा रहा है। जबकि खण्डवा जिला कुपोषण के मामलों में प्रदेश में अव्वल है। ऐसे में यह बात साफ होती है कि बच्चों को समय पर पोषण आहार वितरित नही किया गया। जिसकी अफरा तफरी से यह बात और भी स्पष्ठ हो चुकी है। अब कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है कि जप्त पोषण आहार कहां से आया और इसे कहा ले जाया जाने वाला था। पुलिस ने 20 से अधिक बैग पकड़े हैं। इस मामले में जब महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी से चर्चा का प्रयास किया तो वे कोतवाली से भाग खड़ी हुई।

1613 views