*लोकतंत्र पर खतरा बता कर एक और आईएएस ने दिया इस्तीफा, कहा- इस माहौल में सिविल सर्विस में रहना अनैतिक*
कर्नाटक के एक आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। दक्षिण कन्नड़ जिले में डिप्टी कमिश्नर पर तैनात एस शशिकांत सेंथिल ने आज इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि जब अनैतिक तरीके से लोकतंत्र के संस्थानों को दबाया जा रहा हो, ऐसे में मैं सिविल सर्विस में रहना अनैतिक समझता हूं। एस शशिकांत सेंथिल पिछले हफ्ते से छुट्टी पर थे। वह एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ की आत्महत्या मामले की जांच भी कर रहे थे।
1450 views





