*9-10 सितंबर को रतलाम में होगा भारत आदिवासी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन*
रतलाम/भोपाल। भारत आदिवासी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 9-10 सितम्बर रतलाम में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ सहित देश भर के कई राज्यों के पार्टी पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे जो पार्टी की पिछली गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी लक्ष्यों और और कार्य योजनाओं पर सामूहिक रूप से ठोस निर्णय लिए जाएंगे। अधिवेशन में भारत आदिवासी पार्टी के विस्तार के साथ आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, संवैधानिक अधिकार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। मध्य प्रदेश के एक मात्र भारत आदिवासी पार्टी के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों की प्रभावी रक्षा के लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के रणनीति बनेगी ताकि देश भर भर आदिवासियों दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा हो सके।
राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों तथा आदिवासी समाज को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
भारत आदिवासी पार्टी के विधायक डोडियार ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य आदिवासी एवं वंचित समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर भी पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श किया जाएगा।
जानकारी सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने दी।






