बालाघाट- सिवनी के बीच 91 किमी फोरलेन हाईवे का प्रस्ताव रखा जाएगा

बालाघाट- सिवनी के बीच 91 किमी फोरलेन हाईवे का प्रस्ताव रखा जाएगा

राज्य सरकार महाराष्ट्र से सटे आदिवासी अंचलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बालाघाट से सिवनी के बीच 91 किलोमीटर लंबे टू लेन हाईवे को फोरलेन में अपग्रेड करने जा रही है

मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम की ओर से करीब 3400 करोड़ की लागत से बनने वाले इस फोर लेन हाईवे का प्रस्ताव आज कैबिनेट में रखा जाएगा

इस हाईवे का निर्माण हाई ब्रिड एन्युटी मॉडल के आधार पर किया जाएगा

इसके अलावा हितग्राही मूलक योजनाओं की अगली पंचवर्षीय योजना तक निरंतर की मंजूरी के प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखे जाएंगे

402 views