एमसीयू में तीन दिनी अभ्युदय कल से, 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि, प्रख्यात अभिनेता पीयूष मिश्रा भी आएंगे
भोपाल। अभिनेता, लेखक, गीतकार और गायक पीयूष मिश्रा 18 अगस्त को सुबह 10.30 बजे एमसीयू के तीन दिवसीय सत्रारंभ “अभ्युदय 2026′ को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।
मीडिया हेड डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार अभ्युदय की थीम है-“मैं और मेरा विश्वविद्यालय।’ खास बात यह है कि 35 वर्षों में पढ़कर निकले 50 पूर्व विद्यार्थियों का समूह पहली बार सत्रारंभ में एकत्रित हो रहा है। दस सत्रों में वे नए विद्यार्थियों के साथ अपने संघर्ष की कहानी और कॅरिअर की संभावनाओं पर बात करेंगे। पहली बार अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, दुबई, सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका में स्थापित विद्यार्थी भी “अभ्युदय’ से जुड़ेंगे। ये सभी प्रिंट, टीवी, डिजिटल, प्रबंधन, विज्ञापन, पीआर, प्रशासन और राजनीति में सक्रिय हैं। 20 अगस्त को समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल । वे भी विवि के पूर्व विद्यार्थी हैं।
67 views





