जबलपुर कांवड़ यात्रा ने रचा इतिहास, सीएम हुए शामिल
35 किलामीटर की ऐतिहासिक यात्रा, मंत्री प्रहलाद भी चले पैदल
जबलपुर। पूरे देश में चर्चित जबलपुर की संस्कार कांवड़ यात्रा ने अपनी पहचान के अनुरूप आज इतिहास रच दिया। नर्मदा तट गौरीघाट से मटामर स्थित कैलाशधाम तक की लगभग , 35 किलोमीटर की दूरी करीब दो लाख कांवड़ियों ने पैदल तय की। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस यात्रा में शामिल होने राजधानी से संस्कारधानी पहुंचे। उन्होंने उपनगरीय क्षेत्र रांझी में जनप्रतिनिधियों के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव का अर्थ ही कल्याण कारी है, और सर्वजन के कल्याण के भाव के साथ हम सभी शिव भक्त जनता जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। यात्रा में श्रद्धा भाव को अभिव्यक्त करते लाखों कांवड़ियों के कंधे पर मां नर्मदा का जल था, जिसे उन्होंने बड़ी आस्था से कै लाश धाम में विराजे कैलाशेश्वर महादेव को अर्पित किया। इस यात्रा का नेतृत्व वर्षों से निराहारी अवधूत भैया जी सरकार ने किया। प्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल पूरी यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ पैदल चले। सभी जनप्रतिनिधियों ने अनेकों मंचों से कांवड़ियों का स्वागत किया।
134 views





