*देवास में धूमधाम से मनाया गया श्री अरविंद जन्मोत्सव, भैया जी जोशी ने दिया अखंड भारत का संदेश*

*देवास।* महायोगी श्री अरविंद के जन्मोत्सव पर शनिवार, 9 अगस्त को देवास में भव्य आध्यात्मिक समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम *श्री अरविंद सोसाइटी, पांडिचेरी के केंद्र देवास, कालिंदी अलौकिक सामाजिक परमार्थ ट्रस्ट एवं सहयोगी संस्थाओं* के संयुक्त तत्वाधान मेंडकी रोड स्थित कलश गार्डन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निवर्तमान सरकार्यवाह एवं कार्यकारी मंडल सदस्य आदरणीय भैया जी जोशी* थे। उन्होंने “अखंड भारत – संस्कृत राष्ट्र चेतना का स्वरूप” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि महायोगी अरविंद का संपूर्ण जीवन योग, राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समग्र योग के पथ पर आगे बढ़ना होगा।
कार्यक्रम में *विधायक गायत्री राजे पवार* विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अध्यक्षता *महंत रितेश दास बैरागी जी* ने की।
इस अवसर पर *अरविंद सोसाइटी उज्जैन शाखा के विभाग उपाध्यक्ष एवं शक्ति धाम न्यास के सचिव राकेश शर्मा* तथा *अरविंद सोसाइटी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मनोज शर्मा* सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित थे।
आयोजन के दौरान *51 शक्तिपीठ की परिकल्पना एवं उसके भावी स्वरूप* का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। यह परिकल्पना भारतीय आध्यात्मिक परंपरा, शक्ति उपासना, सेवा और राष्ट्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
201 views





