जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात

*जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात*

*एडवांस एकेडमी से निपानिया-पिपलियाकुमार तक प्रस्तावित रिंग रोड की चौड़ाई 70 फीट किए जाने का किया आग्रह*

इंदौर। जल संसाधन मंत्री एवं सांवेर विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे से सौजन्य भेंट कर विधानसभा क्षेत्र सांवेर में निर्माणाधीन एडवांस एकेडमी से निपानिया होते हुए पिपलियाकुमार तक प्रस्तावित रिंग रोड की चौड़ाई कम किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने जनहित, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के रहवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान में प्रस्तावित 100 फीट चौड़ी सड़क के स्थान पर 70 फीट चौड़ाई निर्धारित करने का अनुरोध किया।

268 views