लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, एमपीसी ने तीसरी बार रेपो रेट में नहीं किया बदलाव

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, एमपीसी ने तीसरी बार रेपो रेट में नहीं किया बदलाव*
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। इससे फिलहाल होम, ऑटो और अन्य फ्लोटिंग रेट वाले लोन की ईएमआई में बढ़ोतरी नहीं होगी। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.7 प्रतिशत और महंगाई का अनुमान 5 प्रतिशत रखा है। केंद्रीय बैंक ने पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं को अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख जोखिम बताया है।

1340 views