राम मंदिर मुद्दे पर गरमाया सदन, सपा-भाजपा आमने-सामने

राम मंदिर मुद्दे पर गरमाया सदन, सपा-भाजपा आमने-सामने*
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की, जिसके चलते प्रश्नकाल शुरू होते ही विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी सदस्यों से सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पिछले दिन सदन की गरिमा भंग हुई और कार्यवाही की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं, जो उचित नहीं है। सदन से बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा मामले की एसआईटी जांच में साधु-संतों की संलिप्तता नहीं मिली है और अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने विपक्ष पर अयोध्या, सनातन और श्रीराम जन्मभूमि को बदनाम करने का आरोप लगाया। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान नहीं करती और सदन की कार्यवाही बाधित करना उसकी राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा को वर्ष 2027 के चुनाव में इसका जवाब मिलेगा।

134 views