ट्रैफ‍िक रूल्स तोड़ने के ख‍िलाफ बढ़ी जुर्माना राश‍ि को लागू हुए अभी दो द‍िन भी नहीं हुए क‍ि इसके ख‍िलाफ आवाज बुलंद हो रही है.

ट्रैफ‍िक रूल्स तोड़ने के ख‍िलाफ बढ़ी जुर्माना राश‍ि को लागू हुए अभी दो द‍िन भी नहीं हुए क‍ि इसके ख‍िलाफ आवाज बुलंद हो रही है. द‍िल्ली के रहने वाले और गुड़गांव कोर्ट में काम करने वाले एक शख्स पर 23 हजार रुपये का जुर्माना ठोक द‍िया गया जबकि उसकी स्कूटी की कुल कीमत ही वर्तमान में 15 हजार रुपये है.

द‍िल्ली की गीता कॉलोनी में रहने वाले द‍िनेश मदान हर‍ियाणा की गुड़गांव कोर्ट में काम करते हैं. सोमवार को वह क‍िसी छोटे से काम के ल‍िए अपनी 2015 मॉडल की स्कूटी लेकर निकले तो ट्रैफिक पुल‍िस के हत्थे चढ़ गए. ब‍िना हेलमेट के न‍िकले द‍िनेश से जब गाड़ी का रज‍िस्ट्रेशन, लाइसेंस, एयर पॉल्यूशन एनओसी, हेलमेट और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बारे में पूछा था उनके पास उस समय कुछ नहीं था. उन्होंने कहा क‍ि वह कुछ समय बाद कागजात उपलब्ध करा देंगे लेक‍िन तब तक तो उनका 23 हजार रुपये का चालान कट चुका था.

1120 views