मन की बात’ में पीएम मोदी ने की यूपी की सराहना, बोले- एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाना गर्व की बात

मन की बात’ में पीएम मोदी ने की यूपी की सराहना, बोले- एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाना गर्व की बात*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए, जो जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत उदाहरण है। उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते उन्होंने इसे अपने लिए गर्व का विषय बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेड़ केवल मनुष्यों के लिए ही नहीं, बल्कि असंख्य जीव-जंतुओं का भी आश्रय होते हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि जीवन के हर विशेष अवसर को प्रकृति से जोड़ें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया छोटा-सा पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, स्वच्छ हवा और बेहतर भविष्य की अमूल्य विरासत बनेगा। पीएम मोदी की सराहना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उत्तर प्रदेश का उल्लेख पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रदेश की सामूहिक चेतना और जनभागीदारी का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रकृति संरक्षण, हरित विकास और जनसहभागिता के इस अभियान को आगे भी नई ऊर्जा देता रहेगा।

67 views