40 साल में 110 लड़ाकू विमान गार्डन में सजाए, यह दुनिया का सबसे बड़ा निजी बेड़ा

*40 साल में 110 लड़ाकू विमान गार्डन में सजाए, यह दुनिया का सबसे बड़ा निजी बेड़ा*
पेरिस. फ्रांस के बिओने टाउन में 87 साल मिशेल पोंट ने अपने गार्डन में फाइटर प्लेन सजा रखे हैं। खास बात यह कि ये विमान किसी सेना का बेड़ा नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्लीट का हिस्सा हैं। यहां 110 फाइटर प्लेन खड़े हैं। पोंट इसे अपना प्राइवेट म्यूजियम भी कहते हैं। इस फ्लीट में हाल ही में एक एफ-16 भी शामिल हुआ है।
गिनीज बुक में पोंट का नाम दर्ज, हर साल 40 हजार पर्यटक देखने आते हैं
इतनी संख्या में फाइटर प्लेन कलेक्ट करने वाले पोंट दुनिया के इकलौते इंसान हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
इन्हें देखने के लिए साल भर में 40 हजार पर्यटक पहुंचते हैं। पोंट ने बताया कि वह पायलट रह चुके हैं। उन्होंने 1980 में इन रिटायर प्लेनों को कलेक्ट करना शुरू किया था।
इसका मकसद था- इन्हें कबाड़ होने से बचाना। उन्हें पहला विमान सेना की तरफ से एक रेस जीतने पर इनाम में मिला था। अब वह पर्यटकों द्वारा मिलने वाली राशि से प्लेन खरीदते हैं।

1265 views