*जिले में अब तक 885.34 मिमी. औसत वर्षा*
*देपालपुर क्षेत्र में अभी तक सर्वाधिक वर्षा*
कलेक्ट्रेट की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से अब तक 885.34 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इंदौर तहसील क्षेत्र में 807.6 मिमी, महू क्षेत्र 712.30 मिमी, सांवेर क्षेत्र में 749 मिमी, देपालपुर क्षेत्र में 1118.8 मिमी और गौतमपुरा क्षेत्र में 986 मिमी ओसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में 641.02 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अभी तक 92.98 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।






