सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जन आंदोलनों के नेता संदीप पांडेय आज बड़वानी जिले के ग्राम बड़दा पहुंचे जहां नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर पिछले 7 दिनों से अनशन कर रही है ।उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है । श्री पांडेय के साथ सोशलिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री भी बड़दा पहुंच है। दोनों नेताओं ने नर्मदा बचाओ आंदोलन को पूरी ताकत से सहयोग और समर्थन देने का विश्वास दिलाया । सोशलिस्ट पार्टी पूर्व से ही इस आंदोलन का समर्थन कर रही है और 26 अगस्त को पूरे प्रदेश में कलेक्टरों को ग्यापन देकर मांग की थी कि मुख्यमंत्री कमल नाथ अनशन स्थल पर आए और पुनर्वास से संबंधित सभी डुब प्रभावितों की मांग पुरी करें श्री पांडेय दो दिन आंदोलन स्थल पर ही रहेगे ।

1038 views