अयोध्या में किसान ओमप्रकाश सिंह द्वारा उगाए गए दुनिया के सबसे महंगे जापानी मियाज़ाकी आम
का पहला पका फल भगवान को भोग स्वरूप अर्पित किया गया।
करीब 2.5 से 3 लाख रुपये प्रति किलो कीमत वाले इस दुर्लभ आम को संतों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान के चरणों में समर्पित किया गया। किसान ने दो वर्ष पहले प्रयोग के तौर पर इसका पौधा लगाया था, जो अयोध्या की जलवायु में सफलतापूर्वक फल देने लगा है। आस्था, कृषि नवाचार और दुर्लभ फल उत्पादन का यह अनोखा संगम राम नगरी में चर्चा का विषय बना हुआ है.
4623 views





