मेहनत की चाबी से खुल जाता है हर ताला : डॉ. गुप्ता मीडियाकर्मियों के 100 बच्चों को सम्मानित किया गया

मेहनत की चाबी से खुल जाता है हर ताला : डॉ. गुप्ता
मीडियाकर्मियों के 100 बच्चों को सम्मानित किया गया


इंदौर। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और सतत अभ्यास सफलता की कुंजी है। शिक्षा जगत में की गई मेहनत से चाबी बनती है जो हर ताले को खोल देती है। यह बात स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के कार्यक्रम काबिलियत को सलाम में मुख्य अतिथि चिकित्सक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. दिव्या गुप्ता ने कही। कार्यक्रम में शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी, समाजसेवी रहीम खान, नाहटा प्रोफेशनल एकेडमी के डायरेक्टर जतिन डेमला, बालमित्र संस्था के पवन जोशी और पत्रकार गुरनीत कौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। नाहटा प्रोफेशनल एकेडमी के डायरेक्टर ने घोषणा की मीडियाकर्मियों के बच्चों को उनकी एकेडमी की फीस में 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों के 100 से अधिक बच्चों को प्रमाण-पत्र, मोमेंटो, स्कूल बैग, वाटर बोटल, कापियां और गिफ्ट हेम्पर देकर सम्मानित किया गया।

प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत प्रो. आरके जैन, रचना जौहरी, सोनाली यादव, समीर खान,संजय मेहता एवं नितिन गुप्ता ने किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह महबूब कुरैशी, ऋतू साहू, सुनील जैन, अजय भट्ट एवं विजय गुंजाल ने भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल एवं महासचिव नवनीत शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।

670 views