*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान*
मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जैन समाज के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने तथा *मध्यप्रदेश जैन कल्याण बोर्ड* की स्थापना जैसे ऐतिहासिक निर्णय के लिए स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा Honorary Record Recognition से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से यूडीए के उपाध्यक्ष रविशंकर वर्मा एवं एसबीआर के डायरेक्टर कुंदन पटेल द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें संस्थापक वीरेन्द्र कुमार जैन एवं प्रेसिडेंट विवेक जैन के हस्ताक्षरयुक्त विशेष प्रशस्ति-पत्र (Certificate of Recognition) भेंट किया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जैन समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए मध्यप्रदेश जैन कल्याण बोर्ड का गठन करने की पहल कर समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं परोपकारी योगदान को नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। यह पहल जैन समाज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस सम्मान के माध्यम से डॉ. यादव के नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर अभिलिखित करते हुए उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए उनके इस निर्णय को जैन समाज के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताया।
268 views





