ईरान पर ट्रंप की कड़ी चेतावनी, बोले- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला*
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि परमाणु हथियारों से लैस ईरान पश्चिम एशिया की स्थिरता और Israel के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकता है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को “कड़ी चोट” पहुंचाई है और जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई दोबारा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौते की संभावना बनी हुई है, लेकिन ईरान की गतिविधियों को लेकर अमेरिका सतर्क है। हालिया तनाव अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और उसके जवाब में ईरान की प्रतिक्रियाओं के बाद और बढ़ गया है।






