इंदौर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 स्वर्णिम वर्षों में हुए विकास कार्यों
, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भारत के बढ़ते वैश्विक गौरव को लेकर सांसद श्री शंकर लालवानी ने स्टेट प्रेस क्लब,मप्र के अध्यक्ष श्री प्रवीण खारीवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, सुशासन, गरीब कल्याण, अधोसंरचना विकास, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल क्रांति तथा सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्थान के विभिन्न आयामों पर सार्थक चर्चा हुई। भेंट के दौरान स्टेट प्रेस क्लब,मप्र एवं अभिनव कला समाज़ के वरिष्ठजन भी उपस्थित रहे।






