नीति आयोग की बैठक में ‘विकसित भारत 2047’ रोडमैप पर मंथन, समावेशी विकास पर दिया जोर

नीति आयोग की बैठक में ‘विकसित भारत 2047’ रोडमैप पर मंथन, समावेशी विकास पर दिया जोर*
नई दिल्ली में आज निति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का विषय ‘2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ रखा गया, जिसमें राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में कौशल विकास, रोजगार सृजन, उद्यमिता, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई। साथ ही समावेशी मानव विकास के चार स्तंभों—मानव पूंजी, उत्पादक रोजगार, स्वास्थ्य-कल्याण और समानता व गरिमा—को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में नीति निर्माण और कार्यान्वयन रोडमैप पर भी विचार-विमर्श किया गया।

402 views