अ. भा. जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन ने मनाया 32वाँ स्थापना दिवस

अ. भा. जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन ने मनाया 32वाँ स्थापना दिवस
देशभर के 140 ग्रुप्स ने किए एक करोड़ रुपये से अधिक के सेवा कार्य

इंदौर, 6 जून। अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के 32वें स्थापना दिवस पर जेएसएसजी प्राइम इंदौर द्वारा प्रीतमलाल दुआ सभागृह में “मानव सेवा सभा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थापना दिवस का केक काटकर संगठन की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि 31 वर्ष पूर्व “मैत्री से संगठन” के भाव से लगाया गया पौधा आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है। फेडरेशन के माध्यम से देशभर में 140 से अधिक ग्रुप्स हजारों परिवारों को संगठन, सेवा और संस्कारों से जोड़ रहे हैं।पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन, प्रकाश भटेवरा, पियूष जैन ने भी संबोधित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कोठारी, अध्यक्ष इलेक्ट नरेन्द्र भंडारी, निवर्तमान अध्यक्ष जिनेश्वर जैन ने संगठन की उपलब्धियों, सेवा प्रकल्पों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान उन्मुक्त आनंद आश्रम, गीता भवन, संजीवनी सेवा संगम एवं महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ को सहायता प्रदान की गई। स्थापना दिवस सेवा सप्ताह के अंतर्गत फेडरेशन से जुड़े देशभर के लगभग 140 सोशल ग्रुप्स द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, जीवदया एवं सामाजिक क्षेत्र में एक करोड़ रुपये से अधिक के सेवा कार्य संपादित किए गए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य एवं दम्पत्ति सदस्य उपस्थित रहे। संचालन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र संचेती ने किया तथा आभार सचिव लोकेन्द्र सकलेचा ने माना।

1340 views