रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन की EMI में नहीं होगी राहत : आरबीआई

रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन की EMI में नहीं होगी राहत : आरबीआई*
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा कीमतों में उछाल को देखते हुए महंगाई पर भी चिंता जताई गई है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था फिलहाल स्थिर बनी हुई है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितताओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए एफपीआई और एनआरआई निवेश नियमों में कुछ रियायतों की भी घोषणा की गई है।

134 views