बकाया टैक्स पर 35% छूट, सरकारी वकीलों की फीस बढ़ी; कैबिनेट ने लिए 24 बड़े फैसले

बकाया टैक्स पर 35% छूट, सरकारी वकीलों की फीस बढ़ी; कैबिनेट ने लिए 24 बड़े फैसले*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में बकाया करदाताओं को राहत देते हुए टैक्स देनदारियों पर 35 प्रतिशत तक की छूट देने का फैसला किया गया। इसके साथ ही सरकारी मामलों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के मानदेय और बहस फीस में भी उल्लेखनीय वृद्धि को मंजूरी मिली। कैबिनेट ने शहरी विकास, परिवहन, कृषि खरीद, निर्माण मानचित्र स्वीकृति, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और विभिन्न प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से आम जनता, किसानों, व्यापारियों और सरकारी व्यवस्था को सीधे लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने इन निर्णयों को विकास, सुशासन और जनहित की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

1742 views