देश के सामने “आर्थिक सुनामी” का खतरा, महंगाई पर जताई चिंता : राहुल गांधी

देश के सामने “आर्थिक सुनामी” का खतरा, महंगाई पर जताई चिंता : राहुल गांधी*
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर गंभीर दावा किया है। बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आदिवासी कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के सामने एक बड़ी “आर्थिक सुनामी” आने वाली है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की उस आर्थिक व्यवस्था को कमजोर किया है, जो वैश्विक आर्थिक झटकों से भारत को सुरक्षित रखती थी। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी दावा किया कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और सरकार की स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। इस दौरान राहुल गांधी ने आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर भी चर्चा की।

335 views