16 वर्षों का विश्वास, 16 हजार से अधिक ग्राहकों का साथ : डीएचएल इन्फ़्राबुल्स ने मनाया स्थापना दिवस
इंदौर। रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकी डीएचएल इन्फ़्राबुल्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने अपना 16वां स्थापना दिवस उत्साह, उल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न शहरों से आए सेल्स टीम के सदस्य, कर्मचारी एवं सहयोगी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में कंपनी की 16 वर्षों की सफल यात्रा, उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी के सन्तोष कुमार सिंह चेयरमैन डीएचएल इन्फ़्राबुल्स समूह, एवं समाचार लुकआउट मीडिया नेटवर्क, पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं प्रभारी मध्य प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी (एनजीओ प्रकोष्ठ)ने किया ।
इस अवसर पर कंपनी के वाइस चेयरमैन संजीव जायसवाल, डायरेक्टर सेल्स मनोज गुप्ता, जय कांत त्रिपाठी एवं दिनेश टेलर विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं वाइस प्रेसिडेंट हेमंत पटेल, संजीत पांडेय, कपिल जोशी, उमेश गुप्ता, विजय नारायण सिंह, राजेश वर्मा, पंकज चौहान एवं दीपक शर्मा सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
समारोह में इंदौर, भोपाल, नागपुर, धार, देवास एवं लखनऊ से आए सेल्स टीम के सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों एवं सेल्स टीम के सदस्यों का सम्मान भी किया गया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में चेयरमैन सन्तोष कुमार सिंह ने कहा कि डीएचएल इन्फ़्राबुल्स 16 वर्षों की यात्रा केवल एक व्यावसायिक सफलता की कहानी नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण, पारदर्शिता और टीमवर्क की मिसाल है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने सफर में अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन टीम की मेहनत और ग्राहकों के भरोसे के बल पर निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित किए।
उन्होंने कहा कि आज कंपनी की सबसे बड़ी उपलब्धि उसके प्रोजेक्ट्स या कारोबार का विस्तार नहीं, बल्कि लगभग 16 हजार संतुष्ट ग्राहकों का विश्वास है।
“16 वर्ष पहले हमने एक सपना देखा था। आज उस सपने को 16 हजार से अधिक ग्राहकों के विश्वास ने एक मजबूत पहचान में बदल दिया है।”
“हमने केवल प्लॉट, मकान और प्रोजेक्ट नहीं दिए, बल्कि हजारों परिवारों के सपनों को साकार करने का सौभाग्य प्राप्त किया है।”
“व्यवसाय लाभ से चलता है, लेकिन प्रतिष्ठा विश्वास से बनती है। हमें गर्व है कि 16 वर्षों में हमने 16 हजार से अधिक ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है।”
उन्होंने आगे कहा कि कंपनी की सफलता का श्रेय सेल्स टीम, कर्मचारियों, ग्राहकों, निवेशकों एवं व्यापारिक सहयोगियों को जाता है, जिन्होंने हर परिस्थिति में कंपनी का साथ दिया। उन्होंने सभी टीम सदस्यों से भविष्य में और अधिक ऊर्जा, प्रतिबद्धता एवं पेशेवर दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
वाइस चेयरमैन संजीव जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि डीएचएल इन्फ़्राबुल्स आने वाले वर्षों में आधुनिक तकनीक, बेहतर ग्राहक सेवा और नई परियोजनाओं के माध्यम से विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। वहीं डायरेक्टर सेल्स एवं वाइस प्रेसिडेंट्स ने भी कंपनी की उपलब्धियों और आगामी लक्ष्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी की 16 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें विभिन्न प्रोजेक्ट्स, उपलब्धियों एवं ग्राहकों के अनुभवों को साझा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह एवं टीम बिल्डिंग गतिविधियों ने आयोजन को और अधिक यादगार बना दिया।
समारोह का समापन कंपनी के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर विकास और देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के संकल्प के साथ हुआ।
134 views





