भारत के मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत आज सुप्रीम कोर्ट के पांच नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाएंगे
। केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, जस्टिस शील नागू, जस्टिस श्री चंद्रशेखर, जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे होगा। सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक भवन परिसर (एबीसी) की तीसरी मंजिल स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।






