100 KM की रफ्तार से आएगा तूफान

*100 KM की रफ्तार से आएगा तूफान! दिल्ली- यूपी- एमपी समेत 10 राज्यों में बारिश, ओले और आंधी को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट।*

देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटों में मौसम बदलेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है। 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।मध्य प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी 29 मई से मौसम बदलने के आसार हैं। कई इलाकों में ओले गिरने और तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

67 views