*उत्तराखंड की पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का आज देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

*उत्तराखंड की पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का आज देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया, वे 1973 बैच की आईपीएस अधिकारी थीं। देश की दूसरी महिला आईपीएस तथा पहली महिला डीजीपी थीं कंचन चौधरी भट्टाचार्य।*
*अपनी ट्रेनिंग के दौरान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैनाती के समय कंचन चौधरी ने 13 डकैतों का समपर्ण कराया था। वे किरन बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस थीं।*
कंचन चौधरी भट्टाचार्य को 1997 में प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक मिला था तथा 2004 में मेक्सिको में आयोजित इंटरपोल की बैठक में उन्होने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।सेवानिवृत्ति के बाद कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था, उन्होने 2014 के आम चुनाव में हरिद्वार से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
हिमाचल प्रदेश में जन्मी एवं दिल्ली विवि से शिक्षा प्राप्त कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन पर आधारित “उड़ान” सीरियल दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।

1325 views