केंद्र सरकार का जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश

केंद्र सरकार का जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश

नई दिल्ली। सरकार ने “सार्वजनिक उद्देश्य”, “रक्षा ढांचे” और “राष्ट्रीय सुरक्षा” का हवाला देते हुए प्रतिष्ठित जिमख़ाना क्लब को 5 जून 2026 तक जमीन और परिसर का कब्जा छोड़ने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद लुटियंस दिल्ली के राजनीतिक, नौकरशाही और कारोबारी गलियारों में हलचल मच गई है।

करीब 27 एकड़ में फैला यह ऐतिहासिक क्लब सफदरजंग रोड पर स्थित है। लगभग 108 वर्ष पहले स्थापित इस क्लब का नाम शुरुआत में “इम्पीरियल दिल्ली जिमखाना क्लब” था, जिसे आजादी के बाद बदलकर “दिल्ली जिमखाना क्लब” कर दिया गया।

0 views