विकास कार्यों की सूची इतनी लंबी है सुनते-सुनते विपक्ष थक जाएगा- महापौर

*विकास कार्यों की सूची इतनी लंबी है सुनते-सुनते विपक्ष थक जाएगा- महापौर*

इंदौर । पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस दल के नेता चिंटू चौकसे पर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग लगातार जनता के बीच भ्रम और दुष्प्रचार फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन कांग्रेस पार्षदों को नगर निगम द्वारा पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं, वे जनता के सामने इसका पूरा हिसाब रखें कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी के अनुसार उन संसाधनों का कितना और किस प्रकार उपयोग किया है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जिन वार्डों में टैंकर आवंटित किए गए हैं और जहां नियमित जलापूर्ति की जा रही है, उसका रिकॉर्ड भी पूरी तरह स्पष्ट है। नगर निगम सभी वार्डों में नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो।
महापौर ने आगे कहा कि वर्ष 2020 से 2022 के दौरान शहर में अनेक विकास कार्य किए गए हैं। ब्रिज निर्माण से लेकर संजीवनी क्लिनिक तक कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की गईं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की सूची इतनी लंबी है कि उन्हें गिनाते-गिनाते हम थक जाएंगे और सुनते-सुनते विपक्ष भी थक जाएगा।

335 views