*मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने नई दिल्ली में स्व. जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी*

*मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने नई दिल्ली में स्व. जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी*
भोपाल : 24 अगस्त, 2019
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज नई दिल्ली में पूर्व वित्तमंत्री श्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुँचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री नाथ ने परिवार के सदस्यों को सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने भी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने स्व. श्री अरुण जेटली के साथ अपने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि अरुण जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत छात्र राजनीति से की थी। मेरा उनसे तब से संपर्क में था। वे मेरे गहरे मित्र थे। हम कई बार साथ बैठकर कई विषयों पर चर्चा करते थे। वे मुझसे कई विषयों पर सलाह माँगते थे। उनका ऐसा व्यक्तित्व था कि हर पार्टी में उनके मित्र थे और उन्होंने सभी से मित्रता निभाई। देश की राजनीति में उनका एक अलग स्थान है। उन्होंने देश के आर्थिक और कानूनी विषयों में अपनी विशेष पहचान बनाई थी। बहुत कम लोग होते हैं जो कई क्षेत्रों में महारत हासिल करते हैं। स्व. श्री अरुण जेटली ऐसे ही व्यक्तित्व थे ।

982 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *