*अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में पहला एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर व एक पुलिसकर्मी शहीद*
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बारामूला में हुई पहली मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया जबकि पुलिसकर्मी बिलाल शहीद हो गए। वहीं, मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुआ जिसे आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की जगह से सुरक्षाबलों ने हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किए हैं।
1206 views





