कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर 993 रुपये महंगा, घरेलू कीमतें स्थिर

कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर 993 रुपये महंगा, घरेलू कीमतें स्थिर*
1 मई से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर की नई कीमत 3071.50 रुपये हो गई है। तेल कंपनियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी केवल वाणिज्यिक और औद्योगिक उपयोग वाले एलपीजी सिलिंडरों पर लागू है। घरेलू 14.2 किलो एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के दाम भी स्थिर रखे गए हैं। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से प्रमुख ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।

2747 views