पीएम मोदी कल से यूपी दौरे पर, 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन*
नरेंद्र मोदी मंगलवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पहले चरण में वह वाराणसी में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और 6,350 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। दूसरे दिन प्रधानमंत्री हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह छह लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर करीब 36 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है, जिससे मेरठ से प्रयागराज की यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। इसके अलावा पीएम दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो वाराणसी-पुणे और अयोध्या-मुंबई के बीच चलेंगी। दौरे के दौरान वह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।






