भारत की परम्पराओं, संस्कृति, परिवार व्यवस्था का विश्व में कोई सानी नहीं
मंदसौर। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त मंदसौर के कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी एवं मातृ शक्ति गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य भय्याजी जोशी ने कहा कि दुनिया में भारत की परम्पराओं, संस्कृति, समाज और परिवार व्यवस्था का कोई सानी नहीं है, हमें केवल इसके महत्व को समझना होगा। यदि हमने जीवन में दृढ़ता से अपनी मूल परंपराओं का अनुसरण किया, तो हम विश्व के मार्गदर्शक बनने की स्थिति में होंगे।
2278 views





