इंदौर में पोस्ट ऑफिस द्वारा आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 25 अप्रैल को

*इंदौर में पोस्ट ऑफिस द्वारा आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 25 अप्रैल को*

इंदौर।इंदौर नगर डाक संभाग द्वारा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाकघरों (पोस्ट ऑफिस) के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक कराने जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
जानकारी के अनुसार यह विशेष अभियान 25 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 23 एवं 24 अप्रैल को टोकन वितरण किया जाएगा। अभियान के दिन 25 अप्रैल को सभी आधार केन्द्र प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे। डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
शहर के इंदौर जीपीओ, नगर मुख्य डाकघर, सिटी-2, वल्लभ नगर, बिजासन, विजयनगर, आर्मी हेड क्वार्टर, सुदामा नगर, नंदानगर, राजेंद्र नगर, खातीवाला टैंक, इंडस्ट्री स्टेट, कनाड़िया रोड, तिलक नगर, कलेक्ट्रेट, मनोरमागंज एवं लोकमान्य नगर सहित विभिन्न डाकघरों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

134 views