गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी, यात्रियों को हो रही परेशानी

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी, यात्रियों को हो रही परेशानी*
गर्मी की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ बढ़ गई है, जिससे सीटों के लिए मारामारी की स्थिति बन गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण व सामान्य डिब्बों में भीड़ इतनी अधिक है कि यात्रियों को सफर में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटरों और ऑनलाइन बुकिंग में भी वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है। कई ट्रेनों में कन्फर्म सीट न मिलने से यात्री वैकल्पिक साधनों की तलाश करने को मजबूर हैं। भीड़ बढ़ने के कारण रेलवे प्लेटफॉर्मों पर भी यात्रियों का दबाव देखा जा रहा है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था करने और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने की मांग की है।

1206 views